फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहन के यहां रह रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमापुर में अपनी बहन के यहां रह रहे जनपद शाहजहांपुर के नवादा इंदरपुर चौकी निवासी मुकेश उर्फ विक्की ३५ वर्ष ने देर रात गांव के ही रामपाल जाटव के खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। उपनिरीक्षक सत्यदेव ओझा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण ने एक पेड़ पर अंगोछे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।
बहन के यहां रह रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान
