झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जनपद भ्रमण पर आये प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने गांव की जनता व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व समूह की महिलाओं से संवाद कर जमीनी हकीकत जानी।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिलखाना में भ्रमण कर आधा दर्जन प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने जनता, समूह की महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से संवाद किया। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर गांव में स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी अपने आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। अधिकारियों ने कहा कि साफ-सफाई से बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। अधिकारियों ने कहा कि यदि सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझकर कार्य करें, तो कभी कोई परेशानी ही नहीं आये। उसके बाद आरआरसी सेंटर का भ्रमण कर ग्राम पंचायत में कूड़ा कलेक्शन के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई तथा वर्मी कंपोस्ट में केंचुए से कंपोस्ट बनाने की प्रक्रिया देखी। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडियो आईएसबी सुखदेश कुमार सिंह, ग्राम पंचायत सचिव सुनील कुमार, मोतीलाल यादव, अनुपम बाजपेई, प्रमोद शुक्ला, कुलदीप राजपूत, अरविंद कुमार, बृजेश यादव, वेद प्रकाश, कामता प्रसाद पटेल, प्रवीण कुमार और इंचार्ज सीडीपीओ सुनीता उपाध्याय, ग्राम प्रधान प्रीति देवी, ग्राम प्रधान प्रथम सुनील कुमार, मेरापुर थाना अध्यक्ष अजब सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने ग्रामीणों से किया संवाद
