नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खेतों की तरफ शौच गया युवक गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरु कर दी।
थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलरिया निवासी सन्तराम का 14 वर्षीय पुत्र प्रबल जो की सुबह खेतों की तरफ शौच के लिए गया था। जब दोपहर के बाद घर वापस नहीं आया, तब परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों व सगे संबंधियों तथा उसके दोस्तों के पास सम्पर्क किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कार्यवाही का भरोसा दिया है।
खेत में शौच करने गया युवक लापता
