
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात चोरों ने सराफा दुकान को तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इस घटना ने सराफा व्यापारियों की रातों की नींद उड़ा दी है। पुलिस मामले से जुड़़े सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
शहर कोतवाली के केशव गली नाला मछरटटा निवासी दीपक पुत्र विनोद तांवा की शहर की सेठगली में वैष्णो ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान हैं। दीपक ने बताया कि बीती रात वह 8.30 बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे। शनिवार सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार के0के0 अग्रवाल ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर उचका हुआ है। जिस पर सराफा व्यापारी आदि मौके पर आ गये। सूचना पर शहर कोतवाल भोलेंद्र चतुर्वेदी आदि फोर्स के साथ मौके पर आ गये। उन्होंने तफ्तीश की, लेकिन पुलिस को अहम सुराग हाथ नहीं लगे। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है। शहर कोतवाल भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया कि सेठ गली के सराफा बाजार में रात्रि गस्त को बढ़ाया जायेगा। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।
