फतेहगढ़ कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर लाखों की चोरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली फतेहगढ़ से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर बंद पड़े मकान का ताला तोडक़र लाखों के जेवरात व नकदी चुरा ले गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवासी ब्रजेश चतुर्वेदी सदर तहसील में कलेक्शन अमीन के पद पर तैनात हैं। त्योहार के चलते व पत्नी रेखा के साथ ससुराल गये थे। इसी का फायदा उठाकर बीती रात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और नकदी व जेवरात चोरी कर लिये। सुबह जब पड़ोसियों ने मुख्य द्वार का दरवाजा खुला देखा, तो शक होने पर उन्होंने घटना की जानकारी ब्रजेश चतुर्वेदी को दी। आनन-फानन में ब्रजेश चतुर्वेदी अपनी पत्नी के साथ अपने घर पहुंचे। जांच पड़ताल करने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर हल्का इंचार्ज अखिलेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। ब्रजेश चतुर्वेदी ने बताया कि चोर सेेफ तोडक़र 40 ग्राम सोने की एक चैन, हार चुरा ले गये। जबकि दो जगह अलग-अलग रखे लगभग 40 हजार रुपए नहीं ले जा पाए। बताते चलें कि मकान के सामने लगे कैमरे सीसीटीवी कैमरे कई दिनों से बंद हैं। वहीं हल्का इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिल गयी है। जांच पड़ताल के बाद कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *