समृद्धि न्यूज। देश में कोरोना वायरस की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। देश में अभी तक 1000 से ज्यादा मामले मिले हैं। इसमें केरल में 430, महाराष्ट्र में 210, दिल्ली में 104, कर्नाटक में 100 और महाराष्ट्र में 66 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 3, केरल में 2 और कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, केरल में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 430, महाराष्ट्र में 278 और दिल्ली में 104 हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 मई तक 24 सक्रिय मामले थे। लेकिन, एक ही हफ्ते में 99 मामले और बढ़े, जबकि 24 मरीज अब तक रिकवर हुए हैं।
राज्य | कोविड-19 के मामले |
केरल | 430 |
महाराष्ट्र | 278 |
दिल्ली | 104 |
उत्तर प्रदेश | 25 |
बंगाल | 12 |
गुजरात | 83 |
कर्नाटक | 47 |