उत्‍तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में तेजी से मौसम बदलने की संभावना

उत्‍तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में तेजी से मौसम बदलने की संभावना है। प्रदेश के कई ह‍िस्‍सों में सुबह से ही बादल छाये हुए हैं परंतु भीषण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। आज भी कुछ शहरों में बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। मौसम व‍िभाग ने सोमवार से झमाझम बार‍िश के संकेत द‍िए हैं।

24 जुलाई को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है।

मथुरा सहित देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर और हरदोई, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, हाथरस, अलीगढ़, संभल, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, हापुड़ में भी बारिश होने की उम्मीद है।

आज कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। लखीमपुरखीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में भी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *