भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के मण्डलीय सम्मेलन में मची अफरा-तफरी

राष्ट्रीय अध्यक्ष की फटकार पर प्रदेश महामंत्री ने दिया इस्तीफा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का मण्डलीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन में अफरा- तफरी का माहौल रहा और प्रदेश महामंत्री रविन्द्र त्रिपाठी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की फटकार पर इस्तीफा दिया। ठंडी सडक़ स्थित घूंघट पैलेस में आयोजित व्यापारियों का मण्डलीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रहा था। पूरे कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री को कई बार टोकना पड़ा। उसके बावजूद भी लोग नहीं माने। क्योंकि सम्मेलन में व्यापारियों से ज्यादा पल्लेदार, ठेली वाले, बच्चे व अन्य लोग थे, जो व्यापारी नहीं थे। जिस कारण अफरा-तफरी बनी रही। प्रदेश महामंत्री रविन्द्र त्रिपाठ ने अपने भाषण के दौरान अनुशासन का पाठ पढ़ाने की कोशिश की। जिस कारण वह राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग के कोप का भाजन बने। जिस कारण उन्होंने प्रदेश महामंत्री पद से मौखिक रुप से इस्तीफा दे दिया है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बताया कि मेरे पास कोई लिखित इस्तीफा नहीं आया है। वह मेरे साथी है, उन्हें समझाने का प्रयास करूंगा। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग को पांच बार माइक लेकर टोकना पड़ा। फिर लोग बींच में बोलते रहे। कार्यक्रम ज्यादा देर चलने के कारण किसी भी व्यापारी के भाषण सुनने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा था। जिस कारण पूरे कार्यक्रम में टीका टिप्पणी, अनुशासनहीनता दिखायी पड़ी। ऐसे कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री व नगर के पदाधिकारियों ने कोई ठोस रुपरेखा नहीं बनायी। जिस कारण अफरा-तफरी का माहौल रहा और व्यापारियों से ज्यादा ठेली वाले, पल्लेदार एवं बच्चों की भीड़ रही। जब भीड़ को आसानी से खाना खाने को मिल गया तो वह चलते बने। ऐसे में मण्डलीय सम्मेलन का कार्यक्रम का अफरा-तफरी की भेंट चढ़ गया। जिसके कोप का भाजन प्रदेश महामंत्री रविन्द्र त्रिपाठी बने। उन्होंने अपमान महसूस करते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल से इस्तीफा दे दिया और वह बींच में कार्यक्रम छोडक़र जाने लगे तो व्यापारियों ने रोंक लिया।

व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन में दिखायी दी अनुशासनहीनता

फर्रुखाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के मण्डलीय सम्मेलन में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाहर से आये संगठन के पदाधिकारी नाराज दिखे। जनपद के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को जिला युवा व्यापार मण्डल की ओर से ५१ किलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मिथलेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता, युवा जिला महामंत्री प्रबल महेश्वरी, युवा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, नारद कश्यप, अंकित गुप्ता, सतेन्द्र गुप्ता मौजूद रहे।

मिश्रा गुट के कमलेश गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल में शामिल

फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट के कमलेश गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल में शामिल हो गये है। मिश्रा गुट जिला युवा व्यापार मण्डल के चेयरमैन कमलेश गुप्ता ने अपने पद से बिना इस्तीफा दिये भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल में शामिल हो गये है। सम्मेलन में पहुंचकर कमलेश गुप्ता ने अपनी हाजिरी लगायी, जबकि तीन दिन पूर्व मिश्रा गुट के जिला उपाध्यक्ष लालू कनौजिया के निवास पर बैठक हुई थी, तब कमलेश गुप्ता ने कहा था कि हम मिश्रा गुट के साथ है और हमेशा रहेंगे। उसके बावजूद उन्होंने बिना इस्तीफा दिये भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के सम्मेलन में भाग लिया। अनुशासन तो तार-तार ही हुआ, साथ ही ऐसे में लगता है कि मिश्रा गुट में कमलेश गुप्ता को रखना मजबूरी है। इस संबंध में जिला युवा व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कि अगर कोई ऊपर से हमें जानकारी दें तो मैं उन्हें हटाने के लिए तैयार हूं। मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने बताया कि कमलेश गुप्ता से बात की जायेगी। वह एक संगठन में रहें, अगर दूसरे संगठन में जाना है तो वह लिखित रुप में अपना इस्तीफा दें।

फतेहगढ़ चौराहे पर भामाशाह की मूर्ति लगवाने की मांग

फर्रुखाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के मण्डलीय सम्मेलन में संरक्षक एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी का गदा भेंटकर स्वागत किया गया। सम्मेलन में आये प्रांशुदत्त द्विवेदी को युवा व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल ने व्यापारियों की ओर से ज्ञापन सौंपा। दिये गये ज्ञापन में व्यापारियों ने मांग की कि फतेहगढ़ चौराहे पर फाउन्टेन बना है उसी के बीच में फतेहगढ़ चौराहे पर दानवीर भामाशाह की मूर्ति की स्थापना की जाये। जिन्होंने इतिहास में अपना नाम अमर कर दिया था। दानवीर भामाशाह के नाम पर नगर फतेहगढ़ में चौराहे पर मूर्ति लगने से फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ के व्यापारी अपने आप को गौरवांवित महसूस करेंगे। ज्ञापन लेने के बाद एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी ने आश्वासन दिया कि इस बात को मुख्यमंत्री के समक्ष वरीयता से रखूंगा और प्रयास रहेगा कि भामाशाह की मूर्ति फतेहगढ़ में लगे, जिससे व्यापारियों को प्रेरणा मिले। सभी ने ताली बजाकर अभिनंदन किया।

फर्रुखाबाद की समस्यायें व्यापारी हमें बताये, करायेंगे निराकरण: रविकांत गर्ग

फर्रुखाबाद । भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने पत्रकारों से रुबरु होते हुए कहा कि जीएसटी में सरलीकरण की बात सरकार से रखी है। सरकार पहले भी सरलीकरण के प्रयास में थी और कर भी रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यापारी गंगा जी का नया पुल बनवाने की बात लिखित में देता है तो मैं मुख्यमंत्री के समक्ष रखूंगा। ऑन लाइन व्यापार के बारे में उन्होंने कहा कि व्यापारियों का सामान लोग खरीदें। किसी पर दबाव नहीं है। वह चाहें ऑन लाइन भी खरीददारी कर सकता है। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद के विकास के लिए जो भी सुझाव देंगे उन्हें पूर्ण करायेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में भामाशाह की मूर्ति लगे और एक पार्क बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *