2024 की बोर्ड परीक्षा में 4388 छात्र हुए कम, 46909 परीक्षार्थी होंगे शामिल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। यूपी बोर्ड की 2024 की परीक्षा में जनपद में गत वर्ष की अपेक्षा 4388 परीक्षार्थी कम हो गये है। इस बार बोर्ड परीक्षा में 46909 परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग नकल विहीन परीक्षा की तैयारी में जुटा है। फरवरी माह में बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित है।
शिक्षा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 2023 की परीक्षा में 51297 छात्र-छात्रायें शामिल हुए थे। परन्तु 2024 की परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या बढऩे की बजाय 4388 परीक्षार्थी की संख्या कम हो गयी। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए63 परीक्षा केंद्रों की संभावित सूची जनपदीय समिति को विचार करने के लिए भेजी है। जिला केंद्र निर्धारण समिति प्रधानाचार्यो से प्राप्त आपत्तियों पर अपनी आख्या के साथ परीक्षा केंद्रों की सूची यूपी बोर्ड प्रयागराज भेजेगा। जहां से जनपद के परीक्षा केंद्रों की सूची को फाइनल किया जायेगा।
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अद्र्धवार्षिक परीक्षा 11 दिसम्बर से
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालयों में अद्र्धवार्षिक परीक्षायें 11 दिसम्बर से शुरु होगी, जो १९ दिसम्बर तक चलेगी। परीक्षा शुरु होने से मात्र एक घंटे पूर्व ही विद्यालय की वार्डेन को व्हाट्सएप पर प्रश्न पत्र भेजा जायेगा। फिर विद्यालय में उपलब्ध प्रिंटर के माध्यम से प्रश्न पत्र की प्रतियां निकालकर छात्राओं को बांटी जायेगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठाये जाने के निर्देश दिये है। प्रश्न पत्रों के संबंध में महानिदेशक द्वारा उठाया गया यह नया कदम उसी का हिस्सा माना जा रहा है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष संतोष दुबे एवं संयुक्त मंत्री सतेन्द्र सिंह ने नकल रोकने के महानिदेशक के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *