प्रधान ने पुलिस को दी तहरीर
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात अज्ञात चोरों ने पंचायत घर का ताला तोडक़र कंप्यूटर अन्य उपकरण पार कर दिये। घटना की सूचना प्रधान को दी गई। प्रधान ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी सलेमपुर के ग्राम प्रधान विजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि वह व उनका पंचायत सहायक बीते दिन ग्राम पंचायत का कामकाज निपटाकर पंचायत भवन में ताला लगाकर अपने घर चले आए थे। रात्रि में किसी समय अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन के ताले तोडक़र उसने रखें बैटरी, इनवर्टर, कंप्यूटर आदि चोरी कर लिए। जब पंचायत सहायक सुबह भवन पर पहुंचा तो उसको ताले टूटे पड़े मिले। सूचना मुझे व सचिव रविन्द्र सिंह को दी। मौके पर मैं पहुंच गया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की तो मौके पर सरिया व एक बैटरी बाहर पड़े मिली। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्यवाही की बात कही।
