फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चोरों ने सूना घर देखकर ताला तोडक़र नकदी व लाखों के जेवरात चोरी कर लिये। पीडि़त महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
ज्योति सक्सेना पत्नी विशन सक्सेना ने थाना कादरीगेट पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है वह मोहल्ला बिर्राबाग भूसा वाली गली थाना कादरीगेट जिला फर्रुखाबाद की रहने वाली है। मेरे पति की डियूटी कुम्भ मेला में रोडवेज बस में लगी है। कल दिनांक १७.०२.२०२५ को घर में ताला लगाकर शादी में गयी हुई थी, तभी देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे घर का ताला तोडक़र घर में घुसक मेरी अलमारी से जेवर सोने की झुमकी, चेन व चाँदी का सिक्का, सतिया व १०००/- रुपये चोरी कर लिये। आज दिनांक १८.०२.२०२५ को सुबह समय करीब ८:०० बजे मैं घर वापस आयी, तो मेरे घर का ताला टूटा हुआ था व मेरा उपरोक्त सामान चोरी हो गया था।
सूने घर का ताला तोडक़र चोरों ने पार किये नकदी व जेवरात
