फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइक चोरी के मामले में पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।जानकारी के अनुसार बरौन के शमशेरनगर निवासी दारा सिंह पुत्र गंगा प्रसाद ने थाना मऊदरवाजा पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि २५ जुलाई को वह किसी काम से बाइक संख्या यूपी ७६एम/८०३९ से मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली जसमई गये थे। बाइक सडक़ किनारे खड़ी कर अंदर गली में चले गये, तभी अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर ली। पीडि़त ने दर्शाया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीडि़त सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच कर कार्यवाही की मांग की।
