कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मजदूरी करने गये दंपति के घर से चोरों ने नकदी व जेवरात पार कर दिये। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां निवासी रामदास पुत्र शिवदयाल ने बताया की वह अपनी पत्नी के साथ गोदाम में मजदूरी करने रोज की भांति रविवार को भी गया था। शाम को पति पत्नी जब गोदाम से काम करके वापस अपने घर के भीतर घुसे, तो घर के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गये। रामदास ने आलमारी में रखे डब्बे को देखा तो उसमें रखी 23000/- रुपये की नकदी, चांदी की तोडिय़ां गायब थीं। अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। घटना की सूचना ११२ डायल पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। डायल ११२ ने सूचना पुलिस को दी। घटना के संबंध में पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने कहा कि जांच पड़ताल कर चोरी की घटना का खुलासा किया जायेगा।
सूने घर से चोरों ने पार की नकदी व जेवरात
