चोरों ने दीवार में नकब लगाकर लाखों का माल किया पार

कंपिल, समृद्धि न्यूज। दीवार में नकब लगाकर चोरों ने नगदी, जेवर समेत दो लाख का माल चोरी कर लिया। सुबह जागने पर दंपति को घटना की जानकारी हुयी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।
क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया निवासी बृद्ध राजपाल चौहान प्रतिदन की भांति घर के आगे पड़े छप्पर में पत्नी जनक दुलारी के साथ सो रहे थे। दंपति के घर के पीछे खाली खेत पड़े हैं। बीती रात चोरों ने घर के पीछे दीवार में नकब लगाकर कमरे में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्शे का ताला खोलकर बीस हजार की नगदी, सोने के कुंडल, दो अंगूठी, बेसर, हार, पायलें व सोने की जंजीर चुरा ले गए। खटपट की आवाज सुनकर चोर मौके से फरार हो गए। शनिवार की अल सुबह भैंस को चारा डालने गयी जनक दुलारी ने घर के नकब लगा देख मामले की जानकारी हुयी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। थाना पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर पीडि़त से जानकारी की। पीडि़त ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *