
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिये। जब मकान स्वामी घर पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के बढऩे से क्षेत्रीय लोग काफी चिंतित है, लेकिन अभी तक किसी भी चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। एक चोर का पकड़ा और उससे बेगार थाने में करायी, तभी वह चकमा देकर फरार हो गया। जिसके लिए मुंशी को दोषी मानते हुए उसे निलंबित कर दिया गया।
थाना मऊदरवाजा के ग्राम रकाबगंज खुर्द निवासी अनीसा बेगम पत्नी इकरार खां ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि ४ जून को अपनी बेटी व दामाद के साथ कासगंज के बैरु नगला पटियाली शादी समारोह में शामिल होने गये थे। ७ जून को जब पीडि़ता वापस घर लौटी और घर के अंदर जाकर कमरे का ताला टूटा था। बक्सों से चोरों ने एक पैंडल, चैन, एक जोड़ी झाले, दो अंगूठी, एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी तोडिय़ा आदि सामान चोर चोरी कर ले गये। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया। क्षेत्र में आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं से जहां एक तरफ लोगों में रोष व्याप्त है। वहीं लोग भयभीत है कि पता नहीं कब चोरी किसके घर को निशाना बना ले। लोगों का कहना है कि अभी तक पुलिस ने किसी भी घटना का खुलासा नहीं किया।
