चोरों ने हजारों की नगदी व सोने चांदी के जेवरात किये पार

बिजली न होने की बजह से पीडि़त परिजनों के साथ सो रहा था छत पर
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात चोरों ने घर में घुसकर हजारों की नगदी व सोने चांदी के जेवरात पार कर दिये। जानकारी होने पर पीडि़त के होश उड़ गये।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम ईसापुर निवासी संजय कुमार बीती रात बिजली न होने के चलते परिवार सहित छत पर सो रहे थे। बीती रात किसी समय चोर घर के अंदर घुस गये और अलमारी का लॉकर तोडक़र हजारों की नगदी व सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिये। सुबह उठकर परिजन जब नीचे उतरकर आये तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर टूटा था। पीडि़त संजय कुमार ने बताया कि चोर १५ हजार की नगदी व चार जोड़ी पायल, एक नथ, एक जोड़ी सोने के कुंडल तथा दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गये। पीडि़त ने बताया कि चोर दस्तावेजों को एक ट्यूबवेल पर फेंक गये। ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि में बार-बार बिजली काटने से चोरों के हौसले बुलंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *