
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गांव अरसनी निवासी शिवकरन सिंह राठौर के घर चोरों ने धावा बोल दिया। शिवकरन सिंह राठौर ने बताया अज्ञात चोरों द्वारा बीती रात्रि घर के पिछले दरवाजे की कुंडी काटकर बक्से में रखे पचास हजार रुपए नकद व दो सोने के हार, सोने की पांच गले की चैन, आठ सोने की अंगूठी तथा 6 जोड़ी पायल के साथ कुछ कपड़े भी ले गए है तथा सूटकेश व बक्से को घर पीछे पेड़ों के पास डाल गए। बताते चलें बात करने पर शिवकरन ने बताया कि उनकी बड़ी बहू ऊपर वाले कमरे में सो रही थी तथा छोटा बेटा शिवम नीचे कमरे मे सो रहा था। सुबह लगभग 4.30 बजे वह पेशाब के लिए उठा तो उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, तो उसने अपनी भाभी पुष्पा को कॉल किया। पुष्पा ने नीचे आकर गेट खोला। शिवम जब पेशाव करके लेटने जा रहा था तो देखा पीछे का गेट खुला पड़ा था। परिजनों ने पीछे जाकर देखा तो पेड़ों के पास सूटकेस व बक्से का सामान बिखरा पड़ा था। सामान को वो घर उठा लाए। सुबह पुलिस को सूचना दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जांच नमूने लिए तथा पुलिस मलाले की जांच कर रही हैं।
