हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र क़े बसुहरा पंचायत भवन क़े प्रधान व पंचायत सहायक क़े कक्ष का चोरो ने बीती रात्रि में दरवाज़े का कुंडी तोड़कर कक्ष में रखा इन्वर्टर व बैट्री चुरा ले गए सुबह से पंचायत भवन पर पहुँचे पंचायत सहायक को चोरी होने की जानकारी मिलने पर पंचायत सहायक ने पंचायत भवन में चोरी होने की सूचना ग्राम पंचायत अधिकारी कौशलेन्द्र राय व ग्राम प्रधान रामाश्रय निषाद को देते हुए पुलिस को सूचना दिया है मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल किया है!हलिया विकास खंड क़े ग्राम पंचायत बसुहरा क़े पंचायत सहायक मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है की ग्राम पंचायत क़े पंचायत भवन क़े पंचायत सहायक व प्रधान कक्ष का ताला की कुंडी बीती रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा तोड़कर पंचायत सहायक क़े कक्ष में रखा इन्वर्टर व बैट्री को चोर चुरा ले गए जबकि सुरक्षा क़े लिए लगाए गए सीसी टीवी कैमरा को चोरो ने तोड़ दिया है तहरीर मिलने पर उपनिरीक्षक अच्छे लाल यादव व कांस्टेबल राजेश मौर्या क़े साथ पंचायत भवन पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है इससे पहले भी पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरो ने घटना को अंजाम दिया था
