चोरों ने पूर्व सैनिक के घर से लाइसेंसी बंदूक व सामान किया चोरी

कंपिल, समृद्धि न्यूज। दीवार के सहारे घर में घुसे चोरों ने पूर्व सैनिक के घर से लाइसेंसी बन्दूक सहित गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी पूर्व सैनिक नरेश चंद्र सोमवार की बीती रात परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। किसी पहर चोर दीवार के सहारे छत से चढक़र घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने घर के बरामदे में रखी लाइसेंसी बन्दूक, सिलाई मशीन ए एलईडी (टीवी) सहित गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया। सुबह जागने पर सामान फैला देख घटना की जानकारी हुयी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। स्वजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटायी। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया घटना संदिग्ध है। आपसी विवाद का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *