
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की तरफ से एसएनएम इंटर कॉलेज कायमगंज में 1 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली पेंशन शंखनाद रैली में प्रतिभाग के लिए जन जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। शिक्षक समूह ने एक स्वर में दिल्ली चलने का संकल्प दोहराया। बैठक की अध्यक्षता अटेवा के प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने की। मुख्य अथिति के रूप में जिलाध्यक्ष अटेवा नरेन्द्र सिंह जाटव रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा शिक्षक कर्मचारी दिल्ली रैली में भाग ले। सभी ने हाथ उठाकर दिल्ली चलने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है इसके लिए हम हर संघर्ष करने के लिए तैयार है। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जाटव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा संघर्षरत है। जबकि कई राज्यों में अटेवा की पहल पर सरकारों को पुरानी पेंशन बहाल करनी पड़ी है। जिला प्रभारी मुनेन्द्र सिंह मधुवन ने कहा कि जब सांसद विधायक को चार-चार पेंशन सरकार दे रही है तो हम शिक्षकों व कर्मचारियों को अपने जीवन के ६० वर्ष सेवा देेने के बाद बुढ़ापे में जीवन यापन करने के लिए पुरानी पेंशन सरकार क्यों नहीं दे रही है। हर हाल में पेंशन सरकार को देनी पड़ेगी। जिला प्रभारी कैडर कुलदीप सिंह, कायमगंज के ब्लॉक संयोजक प्रीतम सिंह, ब्लॉक सह संयोजक रावेंद्र सिंह, वीरेश शर्मा, प्रधानाचार्य राजेश, सुनील कुमार दुबे, डा0 ब्रजेश कुमार वर्मा, राजकुमार साहू, वृंदावन सिंह आदि लोगों ने बैठक को सम्बोधित करते हुए अटेवा को जन समर्थन दिया। बैठक में जसविंदर सिंह, नीरज कुमार, अखिलेश पाल, पंकज शाक्य, अभिषेक कौशल, ज्योति कुशवाहा आदि शिक्षक बैठक में मौजूद रहे। साथ ही एसएनएम इंटर कालेज में सभी शिक्षकों को अटेवा की सदस्यता दिलायी गई। संचालन सतीश चन्द्र ने किया।
