नई दिल्ली: दिल्ली में पांच सितारा ताज पैलेस होटल के बाद अब शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना के बाद दिल्ली पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस मौके पर पहुंची। दिल्ली में एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, यह धमकी इस बार द्वारका और शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल को दी गई है। हॉस्पिटल को शनिवार शाम को ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद करीब 5 बजे दमकल को सूचना दी गई। दमकल और पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मैक्स हॉस्पिटल में तलाशी अभियान शुरू किया। वहीं हॉस्पिटल में आने जाने वालो के लिए भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने स्कूल के पास पहरा बढ़ा दिया है और सभी संदिग्ध वस्तुओं की लगातार तलाशी ली जा रही है। पूरे हॉस्पिटल के परिसर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन के दौरान स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
दिल्ली: ताज होटल के बाद मैक्स हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी
