तमंचा कारतूस सहित तीन गिरफ्तार

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
मंडी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार कश्यप, कांस्टेबिल अभिषेक कुमार, कांस्टेबिल अरविन्द, कांस्टेबिल अनुज शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर दुर्गा टाकिज के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम भईयालाल सक्सेना पुत्र स्व0 चन्द्रपाल सक्सेना निवासी घसिया चिलौली, धीरज सक्सेना पुत्र विनोद कुमार सक्सेना, कल्लू सैनी पुत्र बृजराज सैनी निवासी घसिया चिलौली बताया। तलाशी में तीनों के पास से ३१५ बोर तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *