फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन चोर बाल अपचारियों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
बताते चले कि ६ अगस्त को हर्षित साध पुत्र सनी साध निवासी जगत नारायण स्ट्रीट ने अपनी बाइक संख्या यूपी ७६एक्स/७३६७ चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली फर्रुखाबाद के उपनिरीक्षक सुबोध यादव ने अपने हमराह कांस्टेबिल अंकित कुमार, कांस्टेबिल हिमांशु के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर तीन बाल अपचारियों को डीपीवीपी ग्राउंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान बाल अपचारियों ने बताया कि हम लोग भीड़-भाड़ वाले इलाके में बाइक को टारगेट करते है जैसे ही व्यक्ति अपनी बाइक खड़ी करके चला जाता है हम लोग बाइक चुरा लेते है।
