डायट प्राचार्य ने शिक्षकों को सौंपे प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट रजलामई में तीन दिवसीय अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। डाइट प्राचार्य अनुपम अवस्थी ने बताया प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण एवं सहज ढंग से कराया गया। जिसमें अध्यापकों को कक्षा कक्ष में इंग्लिश को बहुत सरल ढंग से पढ़ाना और बच्चों को एनईपी 2020 के तहत समावेशी शिक्षा और इंग्लिश को सरल व वर्तमान के अनुरूप तथा रटाने की बजाय समझाने पर जोर देने को कहा गया। जिससे कि बच्चों में बौद्धिक गुणवत्ता और और समझ के साथ मूल्यों का विकास हो सके। साथ ही इस ट्रेनिंग की प्रशिक्षण प्रभारी डायट प्रवक्ता निधि की देखरेख में यह प्रशिक्षण बड़े बेहतर ढंग से हुआ, और प्रशिक्षण के अंतिम दिन डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत प्रमाण वितरित किए।
तीन दिवसीय शिक्षकों के प्रशिक्षण का हुआ समापन
