नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से तीन लोग घायल घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लोहिया के लिए किया रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सुनील कुमार पुत्र अनूप सिंह निवासी रायपुर घर से डीजल लेने के लिए टंकी पर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे अनुराग निवासी हरी नगर थाना छिबरामऊ, अशोक कुमार पुत्र पन्नालाल निवासी अकबरपुर शमशाबाद अपने साढ़ू के यहां जा रहे थे, तभी दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गया। जिससे तीन लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
