नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। रविवार दोपहर बाईपास पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार सितवनपुर पिथू निवासी शेर खान अपनी पत्नी शवारा बेगम के साथ नवाबगंज बाजार से बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाईपास पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे मैनपुरी के मोहब्बतपुर निवासी सुशील कुमार की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शेर खान, उनकी पत्नी शवारा बेगम और सुशील कुमार तीनों बाइक समेत सडक़ पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। सीएचसी में मौजूद चिकित्सक ने घायल सुशील कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, लोहिया रेफर
