कंपिल/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बाइकों की आमने सामने भिड़न्त में दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने दूसरी बाइक पर सवार युवक के साथ मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी सुबोध मंगलवार देर रात बाइक से गांव के ही साथी खुर्शीद के साथ जनपद कासगंज के नदारोली से तम्बाकू लेकर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह कंपिल सिवारा मार्ग पर सिवारा मडी के निकट पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दूसरी बाइक पर सवार युवक के साथ मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दूसरे बाइक सवार को थाने ले गयी। जबकि दोनों घायलों सुबोध व खुर्शीद को सीएचसी कायमगंज भेज दिया। हालत गंभीर होने पर दोनों को लोहिया रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मार्ग दुर्घटना में तम्बाकू व्यापारी समेत तीन घायल
