कल 12 बजे हम BJP हेडक्वाटर गिरफ्तारी देने आ रहे हैं: CM केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे साथ जेल जेल का खेल, खेला जा रहा है. कभी एक को जेल में डालते हैं तो कभी दूसरे को. कल मैं दिल्ली के सभी नेताओं के साथ 12 बजे BJP हेडक्वार्टर आ रहा हूं. जिस-जिस को आप जेल में डालना चाहते हैं, जेल में डाल दीजिए.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हमारे सारे नेताओं को एक-एक करके गिरफ्तार किया जा रहा है. पहले हमारे नेता सत्येंद्र जैन फिर मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को जेल में डाला गया, उसके बाद मुझे जेल में डाला गया, अब मेरे पीए को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि वो इतने पर भी नहीं रुकना चाहते… वो राघव चड्ढा, सौरभ भारद्वाज और आतिशी को भी जेल में डालना चाहते हैं. अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया कि आखिर हमारा कुसूर क्या है. उन्होंने कहा कि हमारा कुसूर सिर्फ इतना है कि हमने दिल्ली में अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल बनवाए, लोगों को फ्री इलाज दिया, मुफ्त बिजली दी. पहले 10-10 घंटे पावर कट होता था, लेकिन आज 24 घंटे बिजली रहती है. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ये दिल्ली के सरकारी स्कूलों को रोकना चाहते हैं, ये दिल्ली के अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक को रोकना चाहते हैं. मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा। आप यह ‘जेल का खेल’ खेल रहे हैं। कल मैं अपने सभी शीर्ष नेताओं, विधायकों, सांसदों के साथ दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय आ रहा हूं। आप जिसे चाहें जेल में डाल सकते हैं। ‘आप’ एक पार्टी नहीं बल्कि विचार है। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वाति मालीवाल को लेकर कुछ भी नहीं कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *