मिशन शक्ति के तहत 150 महिलाओं को प्रशिक्षण शिविर में वितरित की गई टूल किटें

व्यवस्था संयोजक जानकी प्रसाद शाक्य ने देखी फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ के नेतृत्व में महिलायें सुरक्षित है। उनको रोजगार प्रशिक्षण हेतु प्रदेश के सभी जिलों में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनपद में मुराह कन्हैया स्थित गौतम बुद्ध बालिका महाविद्यालय मतापुर में ६ दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ हुआ। जिले में ७५० महिलाओं व १५० ब्लाक स्तर पर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पांच ब्लाकों का प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमें ब्लाक मोहम्मदाबाद, कमालगंज, बढ़पुर, नवाबगंज, शमशाबाद की महिलायें प्रशिक्षण ले रही है। प्रथम बैच ४ अक्टूबर से ९ अक्टूबर तक चलेगा। जिसका उद्घाटन प्रथम दिन जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त सुभाष जौहरी ने किया। १५० महिलाओं की युवा कल्याण विभाग की, महिला मण्डल वर्ग की महिलाओं को सम्बोधित करते हुए सुभाष जौहरी ने कहा कि महिला सुरक्षा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि यह बहुत अच्छी योजना है। इसमें महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबी बनेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की भी लाभकारी जानकारियां दी। यूपी आईकॉन लखनऊ द्वारा प्राप्त सभी १५० महिलाओं को टूल किट वितरित की गई। जिला संयोजक जानकी प्रसाद शाक्य ने संचार व्यवस्था की प्रशंसा की। साथ ही सभी को भोजन कराया गया। इस मौके पर कार्यक्रम टे्रनर नीलम शाक्य, शिवानी मिश्रा, विनीता, ज्ञायत्री, विनीता देवी व संचार देख रहे हरिओम शाक्य, शिवरतन, हुकुम सिंह गौतम, अनिल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *