तोषित प्रीत सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सरदार तोषित प्रीत सिंह को समाजवादी यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने सरदार तोषित प्रीत को फूल मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। सपा जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि तोषित एक युवा चेहरा हैं और सिख समाज से आते हैं। इनको पार्टी नेतृत्व द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई, इसके लिए पार्टी नेतृत्व को बधाई देते हैं और साथ ही उम्मीद करते हैं कि सरदार तोषित प्रीत अपने समाज के बीच जाकर के पार्टी की नीतियों और रीतियों का प्रचार करेंगे और लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, जहान सिंह लोधी, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव, सौरव कटियार, रमेश चंद कठेरिया, युनूस अंसारी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शशांक सक्सेना, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना, अजय यादव, भानु प्रताप सिंह, बृजेश कुमार, नीलम सिंह आदि लोगों ने सरदार तोषित प्रीत सिंह को बधाई दी। सरदार तोषित प्रीत ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका संपूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे और पार्टी की रीतियों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के अलावा पंजाब व अन्य राज्यों में जाकर पार्टी को मजबूत करेंगे। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *