ट्रैक्टर चालक ने रोड के किनारे खड़े बाइक सवार को मारी टक्कर

*पुलिस ने पहुंचकर टै्क्टर को लिया कब्जे में
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। तहसील के निकट राजेपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने रोड के किनारे खड़े बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार अमृतपुर निवासी विक्रम सिंह पुत्र इन्द्रपाल सिंह किसी काम से बाइक से तहसील की तरफ गये थे। तहसील के पास बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया, तभी राजेपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टै्रक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे विक्रम सिंह घायल हो गये। मौके पर मौजूद ग्रामीणों भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टै्रक्टर को कब्जे में ले लिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं टै्रक्टर चालक ग्राम चपरा का बताया जा रहा है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *