चार पहिया वाहन सवार अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रैक्टर मालिक को पीटा

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला गुरुदयाल निवासी गुडडू पुत्र हुकुम सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि मंै परिवार के बच्चों का मुण्डन कार्यक्रम करवाने के लिए अपना ट्रैक्टर लेकर कम्पिल मन्दिर पर जा रहे थे, तभी पितौरा सलमान कोल्ड के पास आगे साइड न मिलने पर पीछे से आ रही चार पहिया गाड़ी यू.पी.७६बीपी५५५८ से दो अपरिचित व्यक्ति ट्रैक्टर रोककर गाली-गलौज करने लगे। उक्त अपरिचित व्यक्ति मेरे साथ मारपीट कर खींचतान करने लगे। जिससे मेरे काफी चोटें आयीं। पुलिस ने पीडि़त के शिकायती पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *