Headlines

26 जनवरी को सातों ब्लॉकों में निकलेगी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा-अजय कटियार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक का आयोजन जिला कार्यालय स्थित नेकपुर चौरासी पर किया गया। इस अवसर पर बुंदेलखंड कानपुर जोन के उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने कहा कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष के नियुक्त होने पर अभी तक जो भी कार्यक्रम हुए हैं वह सफल रहे हैं और आगे भी सफल होंगे। उन्होंने कहा कि रामनगरिया जिसको हम मिनी कुंभ भी कहते हैं वहां पर किसानों के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने शिविर का आयोजन किया है। जिसका शुभारंभ 29 जनवरी को किया जाएगा। जो भी किसान हमारे दूर-दूर से आते हैं उनके लिए ठहरने और खाने की व्यवस्था की जाएगी। जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने हमारे ऊपर जो विश्वास जताया है और हमें जिला अध्यक्ष से मनोनीत किया है हम उस पद की गरिमा रखेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आह्वान पर एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन जिले के समस्त ब्लॉक में शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रामनगरिया मेला पांचाल घाट में किसान शिविर का आयोजन भी गत वर्षों की भांति किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि बढ़पुर ब्लॉक एवम ब्लॉक कमालगंज की संयुक्त तिरंगा यात्रा में बुंदेलखंड कानपुर जोन के उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा स्वयं जिला अध्यक्ष एवं बढ़पुर ब्लॉक के अध्यक्ष शिवराम शाक्य और विजय सिंह शाक्य के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा बघार नाले से सेंट्रल जेल चौराहा होते हुए मसैनी चौराहा, आवास विकास होते हुए जिला कार्यालय नेकपुर चौरासी पर सम्पन्न होगी। राजेपुर ब्लॉक में जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, जिला सचिव कृष्ण गोपाल मिश्रा, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप अवस्थी, युवा जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र अवस्थी, संजीव सोमवंशी के नेतृत्व में अमृतपुर से राजेपुर तिराहे से मुख्य बाजार में और राजेपुर में ब्लॉक अध्यक्ष अनीस सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में राजेपुर तिराहे से मुख्य बाजार होते हुए डबरी निबिया होते हुए राजेपुर में सम्पन्न होगी। मोहम्मदाबाद ब्लाक में ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में रोहिला चौराहा से मुख्य बाजार होते हुए अशोका कोल्ड स्टोरेज पर सम्पन्न होगी। नवाबगंज और शमशाबाद में सम्मिलित तिरंगा यात्रा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बब्लू खटीक के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष के घर से बाईपास होते हुए मुख्य बाजार में घूमकर प्रदेश उपाध्यक्ष के घर के पास सम्पन्न होगी। इसी प्रकार कायमगंज ब्लॉक में जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में कंपिल बाजार में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा की रूप रेखा बनाने के उपरांत मासिक बैठक का समापन किया गया। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल मिश्रा, अशोक यादव, मुकेश शर्मा, अभय यादव, विजय शाक्य, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप अवस्थी, शिवेन्द्र अवस्थी, ब्लॉक मोहम्मदाबाद अध्यक्ष संजय यादव, बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम शाक्य, सदर तहसील अध्यक्ष मदन सिंह, सत्यराम राजपूत, संजीव सोमवंशी, रजनी तिवारी, मुन्नी शुक्ला, रामेश्वरी मिश्रा, आयु मिश्रा, सुरेश बाबू, दिनेश पांडेय, राज तिवारी, राजेश, सुभाष, प्रेमचंद, रक्षपाल सिंह, मुन्ना, राधेश्याम, पुष्पेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *