शाहजहांपर, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ के विरोध में बहादुरगंज पचराहे पर जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व पुतला दहन किया गया l पुतला दहन से पहले जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने कहा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर जो टैरिफ लगाया गया है उसे भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा यह सरासर तानाशाही है,भारत के निर्यात पर इसका सीधा असर पड़ेग,व्यापारी हितों को देखते हुए आज व्यापार मंडल की ओर से व्यापारियों ने एकजुट हो कर इसका विरोध जताते हुए पुतला दहन किया। उन्होंने कहा भारत के निर्यात में 40-50 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है,इससे भरता का कुल निर्यात राजस्व बुरी तरह प्रभावित होगा l महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन अख्तर ने कहा 0 टैरिफ के कारण भारत की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 0.2 से 1% तक गिरावट आ सकती है यह टैरिफ विशेष रूप से छोटे एवं मध्य उधमों के लिए बड़ा झटका होंगे कम मार्जिन और सीमित संसाधनों के कारण यह कंपनियां टैरिफ की मार नहीं झेल पाएंगी और बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगी l
इस मौके पर प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता,महानगर महामंत्री मो०रफी खान,महानगर उपाध्यक्ष मोहनिस खान, महानगर वरिष्ठ मंत्री गोपाल सक्सेना,मो०शाहिद, बब्बन शाह,नदीम खान, पवन गुप्ता, मो०नदीम नौवीं,मो०दानिश,सद्दाम खान,मुनाजिर, कैफ,अभिषेक कुमार,अली खान,हर्षित शर्मा, मौजूद रहे l
व्यापारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंका
