लखनऊ के सम्मेलन में जनपद से पहुंचे व्यापारी, सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड द्वारा चीनी विक्रय केंद्र लखनऊ में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। सम्मेलन में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल फर्रुखाबाद के पदाधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार गुप्ता प्रदेश मंत्री, मनोज मिश्रा अध्यक्ष, अनूप गुप्ता महामंत्री, लाखन सिंह जिला प्रवक्ता, धीरेंद्र तिवारी मंत्री, मशकूर अंसारी संयुक्त महामंत्री, संजीव वर्मा मीडिया प्रभारी के साथ-साथ कायमगंज के अन्य पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के उक्त पदाधिकारियों ने बृजेश पाठक को मुख्यमंत्री को जीएसटी के संबंध में एक ज्ञापन हस्तगत कराया। साथ ही व्यापारियों ने समस्याओं से संबंधित सम्मेलन में बात रखी। जिसका निराकरण करने के लिए सहमति जतायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *