ट्रेनों के ठहराव को लेकर व्यापारियों ने स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। ट्रेनों के ठहराव को लेकर व्यापारियों ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा।जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने पदाधिकारयों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर अमित कुमार ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि कायमगंज रेलवे स्टेशन मॉडल स्टेशन के रुप में दर्ज है। व्यापारी लम्बी यात्रा के लिए फर्रुखाबाद स्टेशन की दूरी तय करनी पड़ती है। जिससे व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गाड़ी संख्या-१९७१५, १९७१६, १३१६७ व १३१६८ का ठहराव कायमगंज मॉडल स्टेशन पर करवाया जाये। स्टेशन मास्टर ने ज्ञापन लेने के बाद व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह आपकी समस्या ऊपर भेज देंगे। इस दौरान व्यापारी अखिलेश शर्मा, मनोज गुप्ता, सुनित कौशल, अनिल कुमार, अनुज सक्सेना, अमित अग्रवाल, संगम शाक्य, अनूप रस्तोगी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *