बद्री विशाल महाविद्यालय में यातायात संगोष्ठी का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। यातायात जागरुकता माह के अन्तर्गत बद्री विशाल महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन हुआ। टीएसआई रजनेश यादव ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाये। अपनी ही साइड पर चले। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, बाइक चलाते समय हेलमेट लगाये, तीन सवारी बैठाकर बाइक न चलाये। उन्होंने कहा कि जान है और जहान है। इस अनमोल जान की कीमत समझों और यातायात नियमों का पालन करों। महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सीडी यादव ने भी छात्र-छात्राओं को यातायात निमयों के प्रति जागरुक किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक व छात्र-छात्रायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *