समृद्धि न्यूज। रेल मंत्रालय द्वारा यात्री किराए में की गई बढ़ोतरी शुक्रवार से लागू हो गयी है। 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा के लिए साधारण क्लास में प्रति किलोमीटर एक पैसे और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी क्लास और सभी ट्रेनों के एसी क्लास में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है। रेलवे ने साफ कर दिया है कि बढ़े हुए किराए आज से ही लागू हो चुके हैं। अब जो भी यात्री 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी की यात्रा करेगा, उसे पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पैसा देना होगा। रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी बहुत सीमित रखी गई है ताकि आम लोगों पर ज्यादा बोझ न पड़े। नई किराया दरें राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल समेत अन्य विशेष ट्रेनों पर भी श्रेणी के अनुसार लागू होंगी।
आज से ट्रेन का सफर महंगा! रेलवे ने बढ़ाया किराया
