विवेचनाओं में गुणवत्तापरक के लिए प्रशिक्षण 4 जून को


फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विवेचना में गुणवत्तापरक सुधार लाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस लाइन सभागार में 4 जून को 10 बजे से 3बजे तक दिया जायेगा।प्रशिक्षण देने के लिए विधि विशेषज्ञ/अभियोजन अधिकारी व अन्य अधिकारी को चिन्हित किया गया है। जिसमें ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी लक्ष्मीराज सिंह, अभियोजन अधिकारी अलका, विशेष लोक अभियोजक प्रदीप सिंह, विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह चौहान, शैलेश सिंह, विशेष लोक अभियोक अशोक कटियार, एडीजीसी कृष्ण कुमार पाण्डेय के नाम शामिल है। प्रशिक्षण विषय आयुध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, पॉस्को एक्ट एवं महिला संबंधी अपराध, एन0डी0पी0एस0 एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, डकैती, हत्या, लूट जैसे गंभीर अपराधों को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *