कैंडिल जुलूस निकालकर गोगामेड़ी को दी श्रद्धांजलि

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अज्ञात हमलावरों ने बीते दिन गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके उपलक्ष्य में कैंडिल जलाकर मौन जुलूस नवाबगंज चौराहे से लेकर रामलीला ग्राउंड तक निकाला गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाये। जिससे दोबारा कोई ऐसी हिमाकत करने से पहले एक बार सोचे। कैंडिल जुलूस में प्रमोद कुमार मिश्रा, पप्पू राठौर, योगेंद्र सिंह राठौर, क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष ठाकुर कृष्णपाल सिंह, राम अवतार मास्टर, बजरंगी, शिवम, राहुल कुमार, गोपाल, अमन, रमन, रवि, सोनी कुमार पाल, मानवेंद्र सिंह सहित करीब आधा सैकड़ा लोग शामिल हुए। लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *