कार ब्लास्ट के मृतकों को मोमबत्ती जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

 समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। राजधानी दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की भीषण घटना ने एक बार फिर देश की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।निर्दोष नागरिकों की दर्दनाक मृत्यु पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय, कमला नेहरू भवन के सामने मोमबत्ती जलाकर कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकसभा का आयोजन किया।श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा यह घटना केवल एक हादसा नहीं,बल्कि मोदी सरकार की नाकामी का सबूत है। पहलगाम के बाद अब दिल्ली में हुआ यह धमाका स्पष्ट करता है कि भाजपा शासन में देश की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है।जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने पहलगाम की घटना के बाद अब दिल्ली में हुआ यह धमाका साबित करता है कि मोदी सरकार और विशेष रूप से देश के गृहमंत्री पूरी तरह विफल हो चुके हैं।देश की राजधानी में बार बार हो रही ऐसी घटनाएँ इस बात का प्रमाण हैं कि गृह मंत्रालय सुरक्षा व्यवस्था को संभालने में असमर्थ है।यदि सरकार में ज़रा-सी भी नैतिकता शेष है,तो देश के गृहमंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू ने कहा कि भाजपा सरकार अपने खोखले दावों और प्रचार की राजनीति में इतनी लिप्त है कि आम नागरिक की सुरक्षा उनके एजेंडे से बाहर हो चुकी है।राजधानी में आतंकी घटनाएँ और विस्फोट इस बात का प्रमाण हैं कि प्रशासनिक सतर्कता और खुफिया तंत्र पूरी तरह विफल हो चुके हैं।पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करना ही पर्याप्त नहीं है।सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर जनता कब तक भय के साये में जिएगी।सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष हरजीत सिंह सलूजा,अशोक कनौजिया,उमेश उपाध्याय,जिओ हैदर, कार्यवाहक महिला अध्यक्ष नाजिश फातिमा,जिला सचिव पंकज सिंह,सेवादल अध्यक्ष फ्लावरनकवी,सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा,कविंद्र साहनी अरुण साहू,अशोक राय, धर्मेंद्र सिंह,जमील,जिओ हैदर चंचल सोनकर,अनिल सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *