रामगंगा पुल पर फिर मक्का लदा ट्रक रेलिंग तोड़कर लटका

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। सोमवार सुबह रामगंगा पुल पर एक बार फिर हादसा हो गया, मक्का लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ता हुआ पुल के ऊपर लटक गया, जिससे राम गंगा पुल पर लंबा जाम लग गया।

थाना राजेपुर क्षेत्र के राम गंगा पुल पर सुबह लगभग 6 बजे ललितपुर से मक्का भरकर बरेली जा रहा ट्रक रामगंगा पुल पर पंहुचते ही दुर्घटना ग्रस्त हो गया, ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर पुल पर लटक गया, गलीमत रही की चालक और हेल्पर को कोई चोट नहीं लगी। ट्रक दुर्घटना ग्रस्त होने से पुल पर लम्बा जाम लग गया| मौके पर पंहुची पुलिस नें जांच पड़ताल की। 13 दिन से रामगंगा से नहीं निकल सका ट्रक लगभग 13 दिन पूर्ब 19 नवंबर को गन्ना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ता हुआ रामगंगा में चला गया था, लेकिन दुर्घटना के 13 दिन बाद भी अभी तक ट्रक को नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *