ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन पर दी 75वें जन्मदिन की बधाई

समृद्धि न्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर उनके 75वें जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया है। पीएम मोदी ने कहा मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
टैरिफ पर तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने भी उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही पीएम मोदी ने अपनी एक पोस्ट में कहा कि ट्रंप की तरह वह भी भारत-अमेरिका के बीच व्यापक एवं वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर उनके 75वें जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, थैक्यू मेरे दोस्त, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आपकी तरह मैं भी भारत-अमेरिका की वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।् हम यूके्रन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपकी पहल का समर्थन करते हैं।

Narendra Modi
@narendramodi
Thank you, my friend, President Trump, for your phone call and warm greetings on my 75th birthday. Like you, I am also fully committed to taking the India-US Comprehensive and Global Partnership to new heights. We support your initiatives towards a peaceful resolution of the Ukraine conflict.

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी से फोन पर वार्ता को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, अभी-अभी अपने मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं! वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। आगे उन्होंने रूस और यूके्रन के बीच युद्ध समाप्त करने में के लिए पीएम मोदी के समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *