ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी, सबको तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए

समृद्धि न्यूज। जी-7 समिट के लिए कनाडा रवाना होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद ईरान में हडक़ंप मच गया है। इजराइल और ईरान के एक दूसरे के ऊपर जारी हमलों के बीच ट्रंप ने एक पोस्ट में लिखा, ईरान को उस समझौते पर हस्ताक्षर करना चाहिए था जिस पर मैंने उन्हें हस्ताक्षर करने के लिए कहा था। यह कितनी शर्म की बात है और मानव जीवन की बर्बादी है, सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता, मैंने यह बार-बार कहा है! सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन को अचानक से ही बीच में छोड़ दिया है। वह सोमवार को एक दिन पहले ही ये शिखर सम्मेलन से चले गए। ये सब ऐसे समय में हो रहा है, जब इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि तेहरान को तुरंत खाली कर दिया जाना चाहिए।

The White House
@WhiteHouse

“Iran should have signed the “deal” I told them to sign. What a shame, and waste of human life. Simply stated, IRAN CAN NOT HAVE A NUCLEAR WEAPON. I said it over and over again! Everyone should immediately evacuate Tehran!” –President Donald J. Trump

Image
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जी-7 शिखर सम्मेलन में बहुत कुछ हासिल किया गया, लेकिन मध्य पूर्व -इजराइल-ईरान में जो कुछ चल रहा है, उसके कारण राष्ट्रपति ट्रंप आज रात सोमवार राष्ट्राध्यक्षों के साथ रात्रिभोज के बाद ये शिखर सम्मेलन को छोडक़र चले जाएंगे।

तेहरान में जारी है पलायन

इजराइल के जारी हमलों के बाद से ही तेहरान छोड़ कर लोग दूसरे शहरों में जा रहे हैं, जिसकी वजह से रविवार को सडक़ों पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी। ट्रंप के बयान के बाद ये पलायन और बढ़ गया है।

 

ईरानी हमले के बाद इस्राइल की हाइफा रिफाइनरी सुविधाएं बंद

इजराइल के हाइफा स्थित बाजान समूह ने कहा कि ईरान के हमले में भाप और बिजली उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाले एक पावर स्टेशन को भारी नुकसान पहुंचने के बाद सभी रिफाइनरी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं। समूह ने कहा कि ईरानी हमले में कंपनी के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। यह रिफाइनरी हाइफा खाड़ी में स्थित है।

ट्रंप ने ईरान को दी खुली चेतावनी

सोमवार दोपहर तक ट्रंप ने सोशल मीडिया पर भयावह रूप से चेतावनी दी, श्हर किसी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए! इसके तुरंत बाद ट्रंप ने शिखर सम्मेलन को छोडऩे और मंगलवार की बैठकों को छोडऩे का फैसला किया, जो यूके्रन में चल रहे युद्ध और वैश्विक व्यापार के मुद्दों पर चर्चा करने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *