समृद्धि न्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है, इससे पहले ट्रंप ने भारत के लिए 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अब 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल की निरंतर खरीद के जवाब में भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस आदेश के बाद कुछ छूट प्राप्त वस्तुओं को छोडक़र भारतीय वस्तुओं पर कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो जाएगा। प्रारंभिक शुल्क 7 अगस्त से प्रभावी होगा, जबकि अतिरिक्त शुल्क 21 दिनों के बाद लागू होगा।
US President Donald Trump imposes an additional 25% tariff on India over Russian oil purchases On July 30, Trump had announced 25% tariffs on India.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने रूस से तेल खरीदी का हवाला देते हुए भारत पर भारीभरकम टैरिफ लगाया है। इससे पहले 30 अगस्त को 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। अब भारत पर अमेरिका का कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया है। ये टैरिफ इसी महीने 27 अगस्त से लागू होगा। 24 घंटे पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज आदेश पर हस्ताक्षर किए। जिसके तहत भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त आयात शुल्क लगाया जाएगा। यह नया शुल्क तीन हफ्तों बाद लागू होगा और यह गुरुवार से लागू होने वाले पहले से तय 25 प्रतिशत शुल्क के ऊपर जोड़ा जाएगा। आदेश में उन वस्तुओं को छूट दी गई है, जिन पर पहले से अलग-अलग सेक्टर के हिसाब से शुल्क लगाया जाता है, जैसे स्टील और एल्युमिनियम और फार्मा।
