ट्रंप बोले: टैरिफ कम करना चाहता है भारत, मगर अब देर हो चुकी

समृद्धि न्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर दशकों से एकतरफा व्यापार संबंध रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका को भारी मात्रा में सामान बेचता है, लेकिन ऊंचे टैरिफ की वजह से अमेरिकी उत्पाद भारत में जगह नहीं बना पाते। अब भारत ने टैरिफ घटाने की पेशकश की है, लेकिन ट्रंप ने इसे देर से उठाया गया कदम बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर एक बार फिर भारत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ एकतरफा रिश्ता रहा है, भारत ने हमसे ऊंचे टैरिफ वसूले हैं, वो भी किसी भी देश से ज्यादा, ट्रंप ने कहा कि बहुत कम लोग यह समझते हैं कि हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं, जबकि वे हमारे साथ बहुत ज्यादा व्यापार करते हैं।Image

उन्होंने कहा कि वे भारत हमें भारी मात्रा में सामान बेचते हैं, लेकिन हम उन्हें बहुत कम बेचते हैं, भारत अपना ज्यादातर तेल और सैन्य उत्पाद रूस से खरीदता है, अमेरिका से बहुत कम, उन्होंने अब अपने टैरिफ को पूरी तरह से कम करने की पेशकश की है, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। उन्हें ऐसा वर्षों पहले कर देना चाहिए था, ट्रंप ने कहा कि भारत को बहुत पहले टैरिफ कम कर देने चाहिए थे। टं्रप ने सोशल अकाउंट पर ये बयान पोस्ट किया है। ट्रंप के इस बयान को देखकर लगता है कि वह चीन में 3 महाशक्तियों (भारत-चीन-रूस) के मिलन को देखकर बौखला गए हैं। इसलिए वह दुनिया के सामने अपनी सफाई पेश कर रहे हैं। हालांकि भारत, ट्रंप के इस बयान का क्या जवाब देता है, ये देखने वाली बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *