समृद्धि न्यूज। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर जारी तनाव अब खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा किए हां हम भारत पर लगे टैरिफ को कम करने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत के साथ ट्रेड डील के और करीब आने के संकेत दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी समय, अमेरिका भारत पर शुल्क कम करेगा। ट्रंप ने यह टिप्पणी सर्जियो गोर के भारत में राजदूत के रूप में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान की। अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि हम भारत के साथ एक समझौता कर रहे हैं। पहले से बहुत अलग, अभी वे मुझे पसंद नहीं करते, लेकिन वे हमें फिर से पसंद करेंगे। हमें एक अच्छी डील मिल रही है, वे बहुत अच्छे वार्ताकार हैं, इसलिए सर्जियो, आपको इस पर गौर करना होगा। मुझे लगता है कि हम एक ऐसे समझौते के बहुत करीब हैं जो सभी के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि अब भारत ने रूस से तेल खरीदना कम कर दिया है और मैंने भी रूस का तेल व्यापार बहुत हद तक बंद करवा दिया है, इसलिए भारत पर लगे टैरिफ को जल्द ही कम कर दिया जाएगाा। इस बात की पुष्टि करते हुए ट्रंप ने कहा कि हां्र हम भारत पर लगे टैरिफ को कम करने जा रहे हैं, जो कि हम किसी भी समय, किसी भी दिन कर देंगे। 5 नवंबर को, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने संकेत दिया था कि भारत-अमेरिका बाइलेटरल ट्रेड डील पर बातचीत बहुत अच्छी तरह से चल रही है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि कई संवेदनशील और गंभीर मुद्दे हैं और इसमें समय लगेगा।
ट्रंप बोले: हम भारत पर टैरिफ कम करने जा रहे हैं, किसी समय कम कर देंगे
