ट्रंप ने दुनिया को दिखाया गाजा का नया नक्शा, इजराइल और हमास की सहमति का इंतजार

समृद्धि न्यूज। गाजा में शांति प्रस्ताव पर अभी भी कोई अंतिम सहमति नहीं बनी है, दोनों पक्ष शांति की बात कर रहे हैं, लेकिन कोई भी अभी इस पर कदम नहीं उठा रहा। इस बीच इजराइली पीएम ने उम्मीद जताई कि जल्द बंधकों की रिहाई का ऐलान हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमास और इजराइल के बीच संघर्ष को खत्म करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। ट्रंप ने शानिवार को बताया कि, इजराइल प्रारंभिक वापसी रेखा पर सहमत हो गया है और हमास की पुष्टि के बाद युद्धविराम लागू किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि हमास की सहमति के बाद कैदियों और बंधकों की अदला-बदली की जाएगी। इजराइल के प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वे आने वाले कुछ दिनों में गाजा में बंदी बनाए गए बंधकों की रिहाई का ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमास को डिसआर्म किया जाएगा और गाजा को हथियारमुक्त किया जाएगा।

A map showing an initial withdrawal line marked with a yellow line. Text overlay reads "INITIAL WITHDRAWAL - HOSTAGE RELEASE."

डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को (स्थानीय समयानुसार) गाजा का नया नक्शा जारी किया है। ट्रूथ पर ट्रंप ने लिखा बातचीत के बाद इजराइल वापसी की शुरुआती रेखा पर सहमत हो गया है, जिसे हमने हमास को दिखाया और उसके साथ साझा किया है। जब हमास इसकी पुष्टि करेगा, तो युद्धविराम तुरंत प्रभावी हो जाएगा। बंधकों और कैदियों की अदला-बदली शुरू हो जाएगी और हम वापसी के अगले चरण के लिए परिस्थितियां तैयार करेंगे। जिससे हम इस 3,000 साल पुरानी तबाही के अंत के करीब पहुंच जाएंगे। इसी बीच, इजरायली सेना ने बयान जारी कर बताया कि उसने बंधकों की रिहाई की पहली चरण की तैयारी तेज कर दी है और सैनिकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गाजा शहर पर इजरायल की बमबारी काफी कम हो गई है, हालांकि कम से कम पांच फिलिस्तीनी मारे गए हैं, एक अस्पताल अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है, इजरायली की सेना ने कहा कि देश के नेताओं ने उसे गाजा में युद्ध खत्म करने की अमेरिकी योजना के पहले चरण की तैयारी करने का निर्देश दिया है, एक अधिकारी ने बताया कि इजराइल गाजा में सिर्फ रक्षात्मक स्थिति में आ गया है और सक्रिय रूप से हमला नहीं करेगा। अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र से कोई भी सेना नहीं हटाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *