ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया दोस्त, मैं हमेशा दोस्त रहूंगा, वह शानदार पीएम है

समृद्धि न्यूज। अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है, अपने इस बयान पर ट्रंप ने कहा कि हमने भारत पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाया है। हालांकि मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, वह बहुत अच्छे हैं। कुछ महीने पहले पीएम मोदी यहां आए थे। भारत और अमेरिका के बीच रूस से तेल खरीद और टैरिफ को लेकर चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ उनके रिश्ते खास हैं और इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। ट्रंप ने कहा कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दोस्ती को हमेशा कायम रखेंगे, लेकिन वह भारत के रूस से तेल खरीदने के फैसले से निराश हैं। बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लिखा था कि लगता है अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक खास रिश्ता है और इसमें चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि दोनों देशों के बीच कभी-कभी कुछ ख़ास पल आते हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में कहा कि मैं हमेशा नरेंद्र मोदी का दोस्त रहूंगा। वह एक महान प्रधानमंत्री हैं, लेकिन मुझे इस ख़ास पल में उनके काम पसंद नहीं आ रहे हैं। राष्ट्रपति इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या वह भारत के साथ संबंधों को फिर से पटरी पर लाने के लिए तैयार हैं, क्योंकि दोनों देशों के बीच संबंध पिछले दो दशकों से भी ज़्यादा समय से शायद सबसे खऱाब दौर से गुजऱ रहे हैं।

ट्रंप ने व्यापार वार्ता को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा, भारत और अन्य देशों के साथ व्यापार वार्ता अच्छी चल रही है। हम सभी के साथ अच्छा कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यूरोपीय संघ पर भी नाराजगी जताई और कहा कि गूगल और अन्य बड़ी अमेरिकी कंपनियों के साथ जो हो रहा है, वह ठीक नहीं है। बता दें कि यूरोपीय संघ के नियामकों ने शुक्रवार को गूगल पर 2.95 अरब यूरो (3.5 अरब डॉलर) का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना कंपनी की डिजिटल विज्ञापन सेवाओं को प्राथमिकता देकर यूरोपीय संघ के प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया।
चीन के शहर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन एससीओ के शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी, जिनपिंग और पुतिन के बीच हुई गर्मजोशी ने दुनिया का ध्यान खींचा था, जिसके कुछ ही दिनों बाद ट्रंप का सोशल मीडिया पर यह पोस्ट आया है। भारत और अन्य देशों के साथ व्यापार वार्ता कैसी चल रही है, इस सवाल पर ट्रंप ने कहा, वे बहुत अच्छी चल रही हैं। दूसरे देश भी अच्छा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *