समृद्धि न्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर करने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिये बताया कि भारत और पाकिस्तान से रातभर लंबी वार्ता के बाद दोनों देश पूरी तरह से सीजफायर करने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने दोनों देशों को समझदारी से फैसला लेने के लिए बाधाई दी।
भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को कम करने के लिए अमेरिका ने बड़ा दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत-पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम के लिए सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में लिखा कि अमेरिका की ओर से की गई लंबी मध्यस्थता के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। मैं दोनों देशों को बधाई देता हूं कि उन्होंने आपसी समझ का प्रयोग किया। दोनों देशों को इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।
ट्रंप का दावा-भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार
